सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला प्रेक्षागृह कलेक्ट्रेट उत्तरकाशी में “लखपति दीदी जिला सम्मेलन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा पूनम रमोला और महिला मोर्चा को पूरी टीम द्वारा सफल कार्यक्रम करवाया गया।
कार्यक्रम में लखपति दीदी जिला सम्मेलन में महिलाओं के लिए भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई कई योजनाओं के बारे में समूह की महिलाओं को अवगत करवाया गया एवं समूह की महिलाओं को कई योजनाओं के बारे में बता कर उन्हे “लखपति कैसे बनाया जाए” विषय की जानकारी दी गई।
साथ ही दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विनोद उनियाल जी के द्वारा सभी गो एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद भी किया गया, जिसमें राज्य मंत्री द्वारा महिलाओं को आश्वस्त किया गया कि जो भी समस्याएं हैं उनका निराकरण यथाशीघ्र किया जाएगा।
इस अवसर पर उत्तरकाशी जिले की प्रभारी एवं लखपति दीदी कार्यक्रम की संयोजिका आशा पैन्यूली गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश चौहान जी, अध्यक्ष नगर मंडल भाजपा राजीव बहुगुणा जी, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर स्वराज विद्वान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधा गुप्ता जी (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ), जिला महामंत्री महिला मोर्चा सरिता पडियार, जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि के तौर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा ललिता सेमवाल, नगर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता भट्ट, नगर कोषाध्यक्ष मीरा उनियाल एवं समस्त जेष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।