अयोध्या में श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक स्वच्छ तीर्थ अभियान सांस्कृतिक उत्सव महोत्सव (14 जनवरी से 22 जनवरी 2024) तक चलाये जाने वाले अभियान के तहत नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ द्वारा सफाई अभियान आयोजित किया जा रहा है।
जिसके तहत आज बुधवार को पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार एवम पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी रामसुंदर नौटियाल, विजय बडोनी जिला उपाध्यक्ष भाजपा उत्तरकाशी ,चैन सिंह महर नगर मंडल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़, सुरेंद्र बिष्ट ग्रामीण मंडल अध्यक्ष,पूनम रमोला जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, गोपाल सिंह रावत पूर्व मंडल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़, भाजपा नेता सुमन बडोनी, उदय पाल परमार जी पूर्व कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी एवं पालिका केसफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान एवं पालिका के पर्यावरण मित्रों बिरजेस, हरितोस,अंकित, कुलदीप सुनील विशाल गोविंद, आदि द्वारा वार्ड नं07 के गंगेश्वर धाम में शिवालय एवं हनुमान मंदिर में एवं मंदिर प्रांगण में विशेष सफाई अभियान चलाया गया एवं मंदिर में सफाई के बाद एकत्रित कूड़े को पालिका के कूड़ा वाहन मे डाला गया एवं मंदिर के आसपास कीटनाशक दावों का छिड़काव भी किया गया।