March 25, 2023

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 1 लाख रूपए की सहायता

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनपद अल्मोड़ा के विकासखण्ड भैसियाछाना के अन्तर्गत गैनार चूड़ा बैण्ड के पास हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 1 लाख रूपए, गम्भीर रूप से घायलों को 50 हजार रूपए व सामान्य घायलों को 25 हजार रूपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।
राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार प्रातः 9ः30 बजे एक बोलेरो सं0 यू0के0टी0ए0 9363 हल्द्वानी से बेरीनाग जाते समय स्थान विकासखण्ड भैसियाछाना के अन्तर्गत गैनार चूड़ा बैण्ड के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। वाहन में कुल 11 व्यक्ति सवार थे। जिनमें 03 मृतक और 08 लोग घायल है।