डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज शामली
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई कैराना के
जिला उपाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता
के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी कैराना में बिजली और पानी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी
आलोक यादव
से मिले और उनको पुरजोर तरीके से कहा कि अपने स्तर से या मेरठ एम डी के स्तर से यह समस्या बहुत जल्द ठीक कराने के लिए कहा
और उनसे कहा कि अगर आप बिजली विभाग को कहोगे तो वह आपकी बात को टाल नहीं सकते क्योंकि आप जनपद के डी०एम० हो इसलिए हम आपके पास आए हैं आपकी बात को कोई भी इनकार नहीं कर सकता
उन्होंने कहा यह समस्या तो मैं अपने स्तर से ही दूर करा दूंगा व्यापारमंडल अपने जिलाधिकारी महोदय का का धन्यवाद करता है कि उन्होंने हमारे सामने ही बिजली विभाग के एक्शन साहब को बुलाया और एक्शन साहब को बुलाकर तुरंत हमारे सामने ही अपना मैसेज बिजली विभाग को भेज दिया और हम सभी को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द यह समस्या दूर होजाएगी।

और एक्सेन साहब डीएम साहब के आदेश के बाद हमारे सामने ही कलेक्ट्रेट भवन से सीधे समस्या का समाधान कराने के लिए रवाना हो गए
इस मौके पर अनिल कुमार गुप्ता ,मोहन कुच्छल, सचिन कुमार ,तनवीर चौहान ,मुनव्वर चौहान ,युवा नगर अध्यक्ष शिवम गोयल ,राहुल बंसल, डॉक्टर इमरान, इशांत कुमार, नफीस अहमद, नीरज रोड, राहुल शेरावत एडवोकेट आदि मौजूद रहे
