डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
आज दिनांक 01/07/26 को उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कैराना के नगर अध्यक्ष विपुल कुमार जैन एवं नगर महामंत्री रामकुमार सिंघल के नेतृत्व में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के सर्वोच्च अधिकारी एमडी श्री रविश गुप्ता जी से मिलें एवं उनको क्षेत्र की जर्जर विद्युत स्थिति से अवगत कराया। एमडी साहब द्वारा बताया गया कि आपके व्यापार मंडल द्वारा लखनऊ ऊर्जा निगम को जो 5 MVA की मांग हेतु जो पत्र भेजा गया था,वह स्वीकृत हो गया हैं।


उन्होंने तत्काल बिजलीघर निर्माण के उच्च अधिकारियों को 15 दिन के अंदर 5 MVA का क्रियान्वयन करने हेतु आदेशित किया, एवं व्यापार मंडल की अन्य मांग ओवरलोड ट्रांसफार्मरों एवं अन्य 20 MVA बिजली घर निर्माण का प्रस्ताव भी आगामी बिजनेस प्लान में सम्मलित करने का आश्वासन दिया।भेट में नगर अध्यक्ष विपुल कुमार जैन,नगर महामंत्री रामकुमार सिंघल,शुभम सिंघल व रणबीर कश्यप रहें।
