April 1, 2023

उत्तरकाशी : दो हादसों में दो की मौत

  • उत्तरकाशी

जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार आज सांय करीब 3:55 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नालूपानी के पास ब्रह्मखाल से उत्तरकाशी आ रही दुग्ध विभाग का वाहन संख्या UK 10 CA 0438 यूटीलीटी अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 2 लोग सवार थे। एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी डॉ0 जय सिंह पुत्र प्यारे लाल उम्र 30 की दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि घायल व्यक्ति हरीश सिंह चौधरी आगरा निवासी को बचाव दल द्वारा रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया। जिसे एम्बुलेंस 108 के माध्यम से जिला अस्पताल उत्तरकाशी में उपचार हेतु लाकर भर्ती कराया गया है।
वहीं दूसरी ओर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मातली में सांय करीब 4:30 बजे चम्बा से उत्तरकाशी आ रही टीजीएमओ की बस तथा उत्तरकाशी से मातली जा रही बाईक UK 07 BF 6179 के आपस में टक्कर होने से दो बाईक सवार गम्भीर घायल हुये। जिनको निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जिसमें ब्लाक डुण्डा के ग्राम नाकुरी निवासी राहुल विष्ट पुत्र महावीर सिंह उम्र 28 वर्ष को चिकित्सक द्वारा मृत बताया गया। जबकि घायल चिन्यालिसौड नगुण निवासी प्रमोद नौटियाल का उपचार किया जा रहा है।

  • GROUND 0