March 28, 2023

उत्त्तरकाशी : अमित शाह की रैली कल, तैयारी में भाजपाई

  • उत्त्तरकाशी

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपंन होने के बाद भाजपा व कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय दलों ने अपने सूरमाओं की रैली को भव्य बनाने के लिए कमर कस ली है।
कल यानी 3 अप्रैल को उत्तरकाशी में जनसभा को संबोधित करने जा रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली को भव्य रूप देने के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली में 20 हज़ार लोगों के आने की संभावनाएं बताई जा रही है।

भाजपा के जिला महामंत्री हरीश डंगवाल ने बताया कि आगामी 03 अप्रैल को रामलीला मैदान उत्तरकाशी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक विशाल जनसभा संबोधित करेंगे, डंगवाल ने कहा कि उत्त्तरकाशी एक पहाड़ी जिला है और लोगों में अमित शाह को सुनने का उत्साह है जिसको लेकर लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर आने को तैयार हैं।
वहीँ गंगोत्री विधायल गोपाल रावत ने बताया कि हमारे सभी कार्यकर्ता रैली को भव्य बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे है। अमित शाह की रैली उत्त्तरकाशी के लिए ऐतिहासिक रैली होगी।