April 1, 2023

उत्तरकाशी : उचित भूमिकर न मिलने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी- डुंडा ब्लॉक के पटारा गांव के लोग सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुँचे। जहां पर उन्होंने आल वेदर रोड में उचित भूमिकर न मिलने पर रोष व्यक्त किया।वही सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे के लिए आल वेदर रोड में अपनी भूमि दी। लेकिन उसके बाद उन्हें सरकार भूल गयी है। पहले ग्रामीणों को भूमि प्रतिकर 1 लाख 60 हजार कहा गया था। अब वह घटकर 32 हजार पर अटक कर रह गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वह विकास में रोड़ा नहीं बनना चाहते है। लेकिन उन्हें उनकी भूमि का उचित प्रतिकर दिया जाये। वही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने मनरेगा के तहत जो कार्य किये थे। उनका भी अभी तक किसी प्रकार का भुगतान नहीं हुआ है। जिससे ग्रामीण परेसान है। ग्रामीणों का कहना की वह ब्लॉक के चक्कर काट कर थक गए है। लेकिन अभी तक उन्हें उनकी मजदूरी का पैसे नहीं मिले है। बल्कि कई लोगो की फर्जी हाजरी भी लगाई गई है। ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कर ग्रामीणों को मजदूरी दिलाई जाये