March 22, 2023

उत्तरकाशी : केदारनाथ धाम के बाद अब यमनोत्री धाम भी CCTV कैमरों की निगरानी में

  • उत्तरकाशी
जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान ने यमुनोत्री धाम यात्रा रूट की कमान सीधे प्रसारण के तहत अपने मुठ्ठी में लेकर यात्रा व्यवस्था /प्रबंधन पर निगरानी रखने हेतु नवीन पहल का शुभारम्भ किया। इस व्यवस्था के तहत धाम में आने वाल यात्रियों की संपूर्ण गतिविधि की जानकारी एवं स्थलों पर पीटिजर कैमरे से लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से निगरानी रहेगी।
जिलाधिकारी डा0 चौहान ने यमुनोत्री पैदल रूट में संजोये गये उपकरण (आधुनिक पीटिजर कैमरे) का आपदा कन्ट्रोल रूम उत्तरकाशी से कनेक्ट कर रूट पर वस्तु स्थिति की लाइव टेलीकास्ट से जायजा लेते हुए उपकरण का कार्यषील अवस्था में शुभारम्भ किया। उन्होने उक्त क्षेत्र में स्थापित 8 कैमरे के सीधा प्रसारण के तहत क्षेत्र में हो रही गतिविधि की जानकारी ली।
यमुनोत्री धाम यात्रा की लाइव प्रसारण का कार्यषील अवस्था में शुभारम्भ के मौके पर जिलाधिकारी डा0 चौहान ने कहा कि यात्रा व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाये जाने हेतु केदारनाथ धाम के तर्ज पर यमुनोत्री धाम के पैदल ट्रेक को लाइव टेलीकास्ट हेतु आधुनिक उपकरण से संजोया गया है। कहा कि आज लाइव टेलीकास्ट संयत्र को कार्यषील अवस्था में शुभारम्भ किया गया है। जिसका विधवत उद्घाटन मा0 विधायक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति द्वारा 14 जूलाई के आस पास किया जायेगा। उन्होने कहा कि लाईव टेलीकास्ट से धाम में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा एवं अन्य गतिविधि की जानकारी रहेगी। साथ ही आपात स्थिति में यह उपकरण मील का पत्थर साबित होगा।
इससे क्षेत्र में घटित होने वाली घटना, मौसम आदि अन्य गतिविधि की जानकारी सीधे मुख्यालय में बैठकर देख सकेगे और उन्हे यहीं से अग्रीम कार्यवाही हेतु निर्देष दी जायेगी। कहा कि स्थापित कैमरा 360डिग्री तक घुम सकता है एवं 2 किलो मीटर तक इसक माध्यम से स्पश्ट वीडियों/फोटो ले सकते है। उन्होने कहा कि यमुनोत्री धाम मंदिर परिसर से लेकर जानकीचट्टी बस अड्डा तक सम्पूर्ण जानकारी रहेगी। पैदल ट्रेक पर आवाजाही करने वाले घोडे-खच्चरों एवं अन्य लोगों की गतिविधि को सीधा प्रसारण से देख सकेगें। इससे अराजक तत्वों पर अंकुष लगने के साथ-साथ धाम यात्रियों की अचानक स्वस्थ्य बिगडने पर सीधे सम्पर्क कर टेलीमेडिसिन से उपचार कर सकेगें। यह संयत्र आपदा के दौरान ये बहुउपयोगी साबित होगा।
जिलाधिकारी डा0 चौहान ने आपदा कन्टोल रूम में स्थापित एलईडी टीवी पर क्षेत्र की गतिविधि का जानकारी ली। उन्होने आपदा प्रबंधन अधिकारी को उक्त उपकरण को आपदा मीडिया सेल में स्थापित करने एवं डिस्प्ले करने के निर्देष दिये।
जिलाधिकारी ने अ0अ0 ग्रामीण निर्माण विभाग वि.वि. रावत एवं जीमैक्स कंपनी के रोहित सनियाल को उपकरण को तेजी से संजोने हेतु बधाई दी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पी.एल. षाह, उपजिलाधिकारी देवेन्द्र सिह नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।