March 28, 2023

उत्तरकाशी : दोनों धाम यमनोत्री गंगोत्री में श्रद्धालुओं का तांता जारी,12653 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

 

  • उत्तरकाशी

जनपद के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ओजरी डाबरकोट में मलवा आने से अवरूद्ध मार्ग प्रातः 8:35 बजे यातायात के लिए सुचारू कर दी गई है। जनपद सभी राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू है। 8 मई 2018 को 12653 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के दर्शन किये। गंगोत्री धाम आने वाले श्रद्धालु में 2722 पुरुष, 2870 महिला व 243 बच्चे सहित कुल 5835 यात्री पहुंचे। जबकि यमुनोत्री धाम में 3218 पुरुष, 3353 महिला व 247 बच्चे सहित कुल 6818 श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। जनपद में बर्षा के आंकडे एम एम में जिला मुख्यालय 03.00, तहसील भटवाडी 07.00, डुण्डा 05.00, चिन्यालिसौड 11.00, बडकोट 11.00, पुरोला 11.00 मोरी 15.00 मि.मी. रहा है।
केदार ताल ट्रेक पर गये सभी ट्रेकरों को सकुशल गंगोत्री से धराली पहुंचाया गया है। जबकि लापता व्यक्ति के रेस्क्यू ऑपरेशन आज भी जारी है।