April 1, 2023

cm ने किया प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान

विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून)के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया है। उत्तराखंड अपनी वन सम्पदा और जीवन दायिनी नदियों के कारण पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का ध्वज वाहक है।
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में आम जनता की भागीदारी जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने सरकारी प्रयासों के साथ ही जनता, जन प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना जागृत करने और इसके संवर्द्धन के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान दें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ ही नदी और जल स्रोतों की साफ सफाई के लिए भी पूरा प्रयास जरूरी है।