March 25, 2023

उत्तरकाशी : जिला कांग्रेस कमेटी ने फूंक केंद्र सरकार का पुतला, पढ़े पूरी ख़बर

  • INDIA 121 / उत्तरकाशी
कर्नाटक में  राज्यपाल द्वारा बीजेपी को सरकार बनाने के लिए अपनाई गई अलोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने आज ज़िला मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।  उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसी भी राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी हद तक गिरकर लोकतंत्र को खतरे में डाल सकती है।
आज जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में एकत्रित हुए। यहाँ उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी रोष जताया। गुस्साए कार्यकर्ताओ कांग्रेसियों ने बाजार में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर जुलुश निकाला। हनुमान चौक पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल ने अलोकतांत्रिक प्रक्रिया अपना ऐसे दल को सरकार बनाने का न्योता दिया। जिनके पास बहुमत का आंकड़ा तक नहीं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल कर्नाटक की जनता जनादेश का अनादर किया। जो लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है।