उत्तरकाशी : देर रात DM ने चलाया चैकिंग अभियान, 29 बाइकों के किये चालान, एक बोलेरो सीज
- उत्तरकाशी
यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं तेज रफ्तार तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
मंगलवार देर रात ज्ञानसू में सघन चेकिंग अभियान के दौरान जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने 29 दुपहिया वाहनों को बिना हेलमेट एवं तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए पकड़े।
सभी दुपहिया वाहनों के चालान किए गए।
एक बोलेरो वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।
मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन से बोलेरो वाहन को तत्काल सीज कराया गया।