March 25, 2023

उत्तरकाशी : सरकार की अनदेखी के कारण गो तस्करों को मिल रहा बढ़ावा : गोपाल मणी

  • INDIA 121 # उत्तरकाशी

उत्तरकाशी गौ संत गोपालमणी इन दिनों उत्तरकाशी में हैं। और 9 सितम्बर को राजधानी देहरादून में गौ रक्षा को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहें हैं इसका मुख्य उद्देश्य है कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा मिल सके।
आज उत्तरकाशी में गोपालमणी महाराज ने प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार गाय को माता मान ही नहीं रही है। सरकार गाय को पशु का दर्जा दे रही है। इसलिये गो तस्करों को बढ़ावा मिल रहा है।
वहीं तस्करों की रक्षा के लिए कानून भी बन रहे हैं जो कि दुर्भाग्य पूर्ण है। कहा कि गाय को वेद पुराणों में भगवान ने भी माता का दर्जा दिया है। तो सरकार क्यों करोड़ो लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। गोपालमणि ने कहा कि गाय के गोबर से गैस बनती है जिससे आज ईंधन बन रहा है। मोटर वाहन चल रहे हैं।
इसलिए अगर किसान को गोबर का मूल्य मिलेगा, तो वह कभी भी गाय को सड़क पर नहीं छोड़ेगा, साथ ही कहा कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए युद्धस्तर पर देश के सभी राज्यों में आंदोलन चलाया गया। जिसको सबका समर्थन मिला। लेकिन फिर भी सरकार चेत नहीं रही है।
कहा कि अगर गाय को माँ का दर्जा मिल जाये तो कोई भी गाय को नहीं मारेगा। क्योंकि माँ का सम्मान सब लोग करते हैं, जिसके लिए वो 9 सितम्बर को राजधानी देहरादून में आपने लाखों गौ सेवकों के साथ आंदोलन करने और गौ रक्षा कानून विधानसभा में बने उसकी मांग करेंगे।