March 25, 2023

उत्तरकाशी : नाबालिग की जबरन शादी कराने जा रहे 2 महिलाओं सहित 6 लोगों को पुलिस ने दबोचा

  • उत्तरकाशी

गुरूवार को वादी सुरभी लाल पुत्र झूसल्या निवासी ग्राम कुठार थाना बड़कोट ने हरियाणा मूल के अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपने ही गॉव कुठार की एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को बहलाफुसला कर भगा ले जाने के सम्बंध मे लिखित तहरीर दी जिस आधार पर थाना बड़कोट में मु0अ0सं0-27/18 धारा 363/370/34 भादवि पंजीकृत किया गया अभियोग के अनावरण हेतु  पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बडकोट महोदय के पर्यवेक्षण मे अपहृता की तलाशी एवं अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया उक्त टीम के द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक- 06/09/18 को ही त्वरित कार्यवाही करते हुये अपहर्ता को वाहन से ले जाते समय स्थान दुबाटा बड़कोट से सकुशल बरामद किया गया साथ ही 02 महिलाओ सहित 06 अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी नाबालिग को शादी कराने के लिये हरियाणा ले जा रहे थे।
गिरफ्तार_अभियुक्त:-
● मोनिका पत्नी दरबारा निवासी ग्राम कंसाण जिला केथल हरियाणा, मायका ग्राम- खन्यासनी थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र 21वर्ष
● मोनिका पत्नी विनोद कुमार निवासी ग्राम धनोरी जिला जिन्द हरियाणा उम्र 29 वर्ष
● विनोद कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम धनोरी निकट दुर्गा माता मन्दिर थाना गढ़ी तह0 नरवाना जिला जिन्द हरियाणा उम्र 35 वर्ष
● रामेहर पुत्र धर्मपाल निवासी म0न0 106 ब्लॉक न0 01 ग्राम धनोरी तह0 नरवाना जिला जिन्द हरियाणा उम्र 24 वर्ष
● सुलेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी उपरोक्त उम्र 21वर्ष
● ओमवीर पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम कंसाण कतारू पट्टी थाना कठीयाना जिला केथल हरियाणा उम्र 22वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
◆ उप0नि0 सुभाष
◆ उप0नि0 शोयब अली
◆ म0का0 377 सीमा राजगुरु
◆ का0221 ना0पु0 जयपाल
◆ का0 166 ना0पु0 वीरेन्द्र चौहान
◆ का0 184 ना0पु0 वीरेंद्र तोमर।