उत्तरकाशी : नव नियुक्त जिलाधिकारी डा. आशीष चैहान ने शनिवार को किया पदभार ग्रहण
- उत्तरकाशी INDIA 121
नव नियुक्त जिलाधिकारी डा. आषीष चैहान ने आज जनपद में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले नव नियुक्त जिलाधिकारी ने सपरिवार काषी विष्नाथ मंदिर के दर्षन कर अपने आवास में गृह प्रवेष किया।
2011 बैच के आईएएस अधिकारी डा. आषीष चैहान ने अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आपदा के अधूरे कार्यों को पूरा करने को अपनी प्राथमिकता दी जायेगी, साथ ही जनपद स्वच्छता अभियान तेजी से चलाया जायेगा।
उन्होंने चारधामों में दो धाम जनपद में होने के कारण सुगम यात्रा को अपनी प्राथमिकता बताया, कहा कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेषानी नही होने दी जायेगी। बाजार आदि क्षेत्र में टेªफिक व्यवस्था को स्थानीय एवं व्यापार मण्डल के साथ मिलकर निस्तारित किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के स्वीकृत सडको के निर्माण कार्यो में तेजी लाये जायेंगे, ग्रामीणों को सडक सुविधा से जोडना उनकी प्राथमिकता है। वहीं लोगों को बेहतर स्वस्थ्य व्यवस्था मुहैया कराये जायेगें। कहा कि जनपद के अन्तिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा।
जन समस्याओं का समाधान त्वरित गति से किया जायेगा, तथा न्याय पंचायत स्तर पर कैम्प लगाकर लोगों की समस्याओं का निदान किया जायेगा। उन्होंने आपदा के दौरान अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जून 2013 की चमोली आपदा फंसे यात्रियों को निकालने में अच्छे प्रबंन्धन के रूप में कार्य कर उन्हें सुरक्षित अपने आवाजाही करवाये है। साथ ही विगत वर्ष केदारनाथ में यात्रा को सुगम बनाने के लिए रास्ते पुल आदि निर्माण कार्य में तेजी लाये गये, साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए संवेदनषील स्थानों में पीआरडी जवानों की तैनाती कर आवागमन को सुरक्षित बनाया। इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना नही हुई।
नव नियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की नीतियों को आम जनमानस तक पहंुचाने के लिए त्वरित कार्यवाही की जायेगी। कहा कि कार्यों के प्रति लापरवाही बर्दाष्त नही की जायेगी।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी डा. चैहान ने जिला स्तरिय अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट कर्मचारियों से मुलाकात करे, उन्हे सौंपे गये धायित्व की जानकारी ली, कहा कि अपने अपने पटल में कोई भी कार्य लम्बित रहने चाहिए, कार्यों को कौषलता के साथ त्वरित संपादन कर सम्बधित पटल को प्रेषित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पी.एल.शाह सहित अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।