March 25, 2023

उत्तरकाशी : धूम धाम से मनाया गया पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म दिवस

  • उत्तरकाशी INDIA 121

पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने जिले भर में कार्यक्रम आयेजित कर उनकी  मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।  इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें वकताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके  देश व समाज हित में किये गये कार्यां का अनुश्रवण करने की बात कही।
हनुमान मंदिर के पास स्थित पंडित दीन दयाल पार्क में आयोजित गोष्ठी में गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने कहा कि पंडित ने बाल्यकाल से ऐसे सिद्धांतों को लेकर कार्य किया है। जिससे प्रत्येक नागरिक राष्ट्र भक्त होने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंडित दीन दयाल के सिद्धांतों ओर विचारों को आगे बढ़कार देश और राज्य के विकास को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने आम लोगों से उपाध्याय के कार्यां का अनुश्रवण कर राष्ट्र की सेवा में अपना अमूल्य योगदान देने को कही।
गोष्ठी में वरिष्ठ नेता नेम चंद चंदोक ने कहा कि वह जनसंघ के समय से दीन दयाल के विचारों के साथी रहे हैं। उन्होंने उपाध्याय के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुये आम लोगो से प्ररेणा लेने को कहा।
इस मौके पर गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष रामसंदर नौटियाल, प्रमुख चंदन सिंह पंवार, राम नरेश तलवार, हरीश सेमवाल, सुधा गुप्ता, जयवीर सिंह चौहान, अरविंद नेगी, हरीश डंगवाल, मनवीर विधाणा, बालशेखर नौटियाल,महावीर नेगी, कैलाश नेगी, उषा भट्ट, इंद्रेश उप्पल, महादेव,विनोद नेगी,विजयपाल सिंह मखलोगा आदि ने विचार व्यक्त किये।