March 22, 2023

सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल शामली में किड्स कार्निवल का आयोजन

पंकज वालिया सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली

दिनाँक : 29 जनवरी, 2023

*निखरेगी प्रतिभा*

इस तरह के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को आगे लाते हैं – अरविंद संगल।
शामली 29 जनवरी। सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल शामली में आज किड्स कार्निवल का आयोजन किया जिसमें नगर के अनेकों परिवार शामिल हुए और कार्निवल का उद्घाटन करते हुए स्कूल के चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि किड्स कार्निवल आयोजित करने का उद्देश्य माता पिता को उनके बच्चों की प्रतिभा से रूबरू कराना है। आमतौर से माता पिता को अपने बच्चों के संबंध में पढ़ाई के अतिरिक्त कुछ और महसूस नहीं होता जबकि प्रत्येक बच्चे में कुछ ना कुछ हुरन होता है उसी हुनर को किड्स कार्निवल के माध्यम से उजागर किया जाने का प्रयास है। छात्राओं के द्वारा ब्लड ग्रुप की जांच, कविता प्रतियोगिता, विभिन्न आकृतियों की पहचान, रंगों की पहचान, सब्जियों और फलों की पहचान, टारगेट था, स्पेलिंग प्रतियोगिता, अबेकस और वैदिक, मैथस आर्चरी, मैथिमिशयन, आर्ट गैलरी आदि संपूर्ण प्रस्तुतीकरण के साथ प्रस्तुत की जिसे दर्शक-गण देखकर आश्चर्य चकित हो गए कि नन्हे मुन्ने बच्चे उन्हीं के सामने किस प्रकार से चमत्कार कर दिखा रहे हैं। इसके अतिरिक्त कार्निवल में बेबी शो, मम्मी रैंप वॉक, टैटू पार्लर, सेल्फी प्वाइंट, डिज्नी कैरेक्टर, नृत्य प्रतियोगिता के साथ कार्निवल मनोरंजन से भरपूर बना। कार्निवल में ग्रुप वाइज बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिसमें 5 वर्ष तक आयु वर्ग में रंगों की पहचान में नव्या 4 वर्ष, आराध्या 4 वर्ष, नमन 4 वर्ष ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। आकृति पहचानने वाली प्रतियोगिता 5 वर्ष तक आयु वर्ग में आयुषी 7 वर्ष, अवनी 7 वर्ष, आराध्या 4 वर्ष, आर्य 5 वर्ष, प्रिंस 5 वर्ष, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फलों और सब्जियों की पहचान में 8 साल तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें उन्हें 1 मिनट के अंदर अधिक से अधिक फल और सब्जियों की पहचान करनी थी इसमें प्रथम पुरस्कार गरिमा प्ले क्लास, कार्तिक एलकेजी क्लास, आरव फस्र्ट क्लास, अथर्व केजी, आराध्या केजी एवम युवी एलकेजी ने प्राप्त किया।

 

 

 

 

 

 

 

कार्निवल का मुख्य आकर्षण स्पेलिंग प्रतियोगिता रहा जिसमें टीचर्स के द्वारा बोलने पर बच्चों को उन शब्दों की सही स्पेलिंग लिखनी थी जिसमें नंदिनी, अवनी, अंशु, लविश, ग्रंथ, जसमीत, आराध्या, ऋषभ, नक्श और परी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टारगेट एरो में विनर रहे अनंत, दक्ष, राव, आर्यन, यशवी, वासु, देवांश, देव, शिवराज, परिणीता और हंस। बेबी शो में उम्र के अनुसार बच्चों की लंबाई और वजन को पैमाना बनाया गया जिसमें काव्या, अवनी, रविश, सरवन, मानसी, आन्या गर्ग ने बाजी मारी।

 

कार्निवल की स्वागत समिति आर.पी.एस. मलिक, निशा गुलियान, हिमांशु नामदेव, आशा सेठ, सुरक्षा बागलीया, निशा शर्मा, अनीता वत्स, प्रतिभा शर्मा, अनुपम मित्तल, हर्षित मित्तल, अरविंद शर्मा, विशाल तायल द्वारा आने वाले सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। हरिओम वत्स, अनिमेष देशवाल ने सेल्फी प्वाइंट पर अतिथियों की सेल्फी कराई। नृत्य प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित तरीके से अरविंद चैधरी दीपा उपाध्याय ने संपन्न कराया। कार्निवाल का संचालन नरेश पंत ने किया। प्रधानाचार्य मीनू संगल ने सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मीनू संगल
प्रधानाचार्या,
सेंट आर. सी. कान्वेंट स्कूल, शामली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *