उत्त्तरकाशी : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक पहुंचे उत्त्तरकाशी, सभी की सहमती हो तो विजय पाल हो सकते हैं उम्मीद्वार
- उत्त्तरकाशी
उत्त्तरकाशी पहुंचे कांग्रेस के लोकसभा परिवेक्षक तिलक राज बेहड़ ने प्रेस वार्ता की। बेहड़ ने कहा कि पार्टी ने टेहरी लोक सभा का पर्यवेक्षक बनाय है। सभी कार्यकर्तओं से राय ली जा रही है जिसका मकसद लोक सभा चुनाव को जीत तय करना है।
बेहड़ ने बताया कि पार्टी जिसको भी टिकट देगी उसके लिए कार्य करेगी उसको हरहाल में जितना पार्टी का मकसद होगा।
बेहड़ ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा झूठ बोलकर प्रचार कर रही है। कहा कि भाजपा के कई प्रवक्ता अलग अलग बयान देतें है। वर्तमान सरकार में रोजगार काम हो गया है। बेहड ने कहा कि काम नही विकास नही कोई योजना नही हिटलर साही हो गई है।
कंग्रेस ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। 16 को राहुलगांधी भी देहरादून आ रहे है। जिसमे प्रत्येक जिले के कार्यकर्ता शामिल होंगे जिनको राहुल गांधी संबोधित करेंगे।
वही किशोर उपाध्याय ने कहा कि मैं गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण को समर्थन करने आया हूँ। उपाध्या ने कहा कि भरस्टाचारी प्रेदश में काम होनी चाहिए।
योजनाओ में प्रारम्भ में ही 6 प्रतिशत पहले ही दिया जा रहा है। यहां के लोगों को एक गैस कनेक्शन मुफ्त मिलना चाहिए, कहा कि जंगली जानवरों से नुकसान होता है। पानी के बिल माफ किये जाने चाइए। वही प्रदेश में धारा 370 लगानी चाहिए। में इसका समर्थन करता हूँ ।
वही गोंगोत्री के पूर्व कांग्रेस विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि यहाँ ठेकेदारी प्रथा चल रही है। किसानों का कर्ज माफ नही हो पाया है। टेली मेडिसन अस्पताल में डॉक्टर नही है। डबल इंजन की सरकार ने आज कोई बड़ा काम नही किया कहा कि रोड मानकों के विपरीत बनाई जा रही है। सरकार से लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे है।
लोकसभा प्रतियासी पर सजवाण ने कहा ही अगर मेरे कामों को देखकर पार्टी मुझे चुनाव लड़ने के लिए आदेश करती है तो मैं तैयार हूँ।