उत्त्तरकाशी : NIM के नाम एक और उपलब्धि, फतह किया मुम्बा पर्वत
- उत्त्तरकाशी
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी भारत का एक प्रख्यात पर्वतारोहण संस्थान है। NIM अपने स्थापना वर्ष 1965 से ही भारतवर्ष की कई पव र्त चोंटियों का आरोहण करता रहा है।
विगत वर्षों में संस्थान ने गढ़वाल हिमालय की कई अनाम व आरोहित न किये हुए पर्वत शिखरों का आरोहण किया है।
आपको बता दें कि NIM ने गंगोत्री क्षेत्र के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र निलांग घाटी में स्थित मुम्बा पर्वत (5236 मी0) का आरोहण किया ।
इस अभियान के लिए टीम अपने स्थापना दिवस 14/07/2019 को रवाना हुई। आपको बता दें कि मुम्बा पर्वत को अभी तक किसी भी दल ने आरोहण नहीं किया था।
Indian Montenering Foundation ( IMF ) ने बताया कि इस पवर्त के विषय में जानकारी नहीं है, तथा इसका आरोहण भी नहीं किया गया।
संस्थान के पांच सदस्यीय पर्वतःरोहण दल ने इस शिखर को 18/07/2019 को आरोहण किया।
अभियान दल का नेतृत्व संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने किया। दल के अन्य सदस्य प्रषिक्षक दीप शाही तथा हवलदार अनिल कुमार के अलावा
निम प्रशिक्षणार्थी देवेश्वरी बिष्ट, और नवमी ने भी सफलतापूर्वक चोंटी का आरोहण किया।