उत्तरकाशी : उत्तरकाशी : गंगा के उद्धगम स्थल गंगोत्री धाम से शुरू हुआ देश में चलने वाला गंगा वृक्षा रोपण अभियान
- उत्तरकाशी
नमामि गंगे के देशभर के विभिन्न राज्यों में चलने वाले गंगा वृक्षा रोपण अभियान का शुभारंभ गंगा के उद्धगम स्थल गंगोत्री धाम से शुरू हो गया है। गंगोत्री धाम में आज समुद्र सतह से 3100 मीटर ऊंचाई पर स्थिति पटांगणा में गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने विभिन्न प्रजाति के वृक्षा रोप कर अभियान का शुभारंभ किया। दूसरे चरण में गंगा के निकटवर्ती इलाको में गहन वृक्षा रोपण कर गंगा की स्वच्छता और निर्मलता का संदेश दिया जाएगा।
गंगा संरक्षण मंत्रालय व NMCG द्वारा आज से 15 जुलाई तक के गंगा के बहाव वाले प्रदेश उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, विहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल में चलने वाले गंगा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ आज गंगा उद्धगम स्थल गंगोत्री धाम से हो गया है।
आज उत्तरकाशी वन प्रभाग के सहयोग से गंगोत्री विधायक गोपाल रावत के नेतृत्व में गंगोत्री धाम
के पटांगणा में देवदार तथा थुनेर के 1200 पौधों का रोपण किया गया। बता दें कि वृक्षारोपण अभियान के लिए वन विभाग को नोडल बनाया गया है। साथ ही गंगा विचार मंच इन कार्यक्रमों में विशेष सहयोगी संस्था के रूप में कार्य करेगी। पटांगणा में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में सेना, आईटीबीपी, वन कर्मी समेत अनेक सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग कर गंगा की स्वच्छता और निर्मलता का संकल्प लिया।
वृक्षारोपणमें भारतीय सेना महार रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज बोष के नेतृत्व में 20 भारती सैनिकों, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस 12 वीं बटालियन के सहायक सेनानी नूरसफी के नेतृत्व में 92 जवानों के साथ गँगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्रसिंह बिष्ट व जिला संयोजक उत्तरकाशी जयप्रकाश भट्ट, गंगोत्री के गँगा विचार मंच के संयोजक रावल अशोक सेमवाल, गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव शुरेश सेमवाल व अन्य लोग , ओरामयख भटवाड़ी चंदन पंवार, पूर्व प्रमुख सुरेश चौहान, नेहरू युवा केन्द्र के लोग, मैत्री संस्था के लोग, भारतीय वन्य जीव संस्थान के गँगा प्रहरी, स्वामी राघवेन्द्र जी व दर्ज़नो साधु सन्यासी, रावल हरीश सेमवाल, प्रधान हर्सिल बसंती नेगी,
DFO उत्तरकाशी संदीप कुमार, व रेंजर व वैन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी व पुलिस बल बीजेपी के पदाधिकारी व दर्ज़नो कार्यकर्ता गँगा विचार मंच से जुड़े गजेंद्र बिष्ट, नत्थी सिंह भंडारी, दुर्गेश सिलवाल रामानंद भट्ट, जयबीर चौहान, बलसेखर नॉटियाल, मनबीर, नागेंद्र चौहान, विजय सन्तरी , देवरान आदि उपस्थित थे।