उत्तरकाशी : चिन्यालीसौड़ में तीन दिन से नही आया पानी
- चिन्यालीसौड़
नगर पंजायत चिन्यालीसौड़ के वार्ड दो व तीन में गत तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। जिस कारण लोगों को प्राकृतिक स्रोत व हैंड पंप का साहरा लेना पड़ रहा है। जिसमें उनको परेशानी उठानी पड़ रही है।
जल संस्थान के कर्मचारियों की मिलीभगत व लापरवाही के चलते पिछले कई माह से नगर पालिका क्षेत्र चिन्यालीसौड़ में आये दिन पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। विभाग कर्मियों की ओर नगर क्षेत्र के वार्ड नम्बर दो तथा तीन में निवास करने वाले लोगों को हर तीसरे दिन पानी की आपूर्ति की जा रही है। वहीं इस वार्ड के कुछ चुनिंदा लोगों को विभाग के कर्मी रात के 9 बजे के बाद पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।
जिससे अन्य स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में भी अनिमियत आपूर्ति के चलते चलते तीसरे, चौथे व कभी पॉचवें दिन पानी मिल रहा था। जिस पर ग्रामीणों ने कई बार आन्दोलन करने के साथ ही विभागीय अधिकारियों का घेराव किया था। जिसके बाद व्यवस्था पटरी पर लौट आई थी। लेकिन उसके बाद फिर गत एक सप्ताह से पानी की समस्या बनी है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश रमोला व सुमन रावत सहित रामदेई देवी, मुलमा देवी, बिरजा देवी, आनन्दी देवी, चन्द्री देवी ने बताया कि पानी की नियमित आपूर्ति न होने से उनको दूर दराज से पानी लाना पड़ रहा है। जिससे उनका पूरा दिन पानी ढोने में ही व्यतीत हो रहा है। कहा कि यदि विभाग ने एक सप्ताह में पानी की नियमित आपूर्ति नही की तो वह धरना प्रदर्शन के साथ गंगोत्री हाईवे पर जाम लगाने को वाध्य होंगे।
वार्ड नम्बर दो में हो रही पानी की समस्या का मामला मेरे संज्ञान में है। नगर क्षेत्र में पानी की कोई कमी नही है। छोटे कर्मचारी,हावी है, इसलिए अव्यवस्था है। प्रतिदिन पेयजल आवंटन को लेकर जल्दी ही विभाग को निर्देश दिए जायेंगे। शूरवीर सिंह रांगड़, अध्यक्ष नगर पालिका चिन्यालीसौड़