March 26, 2023

महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बाबा भोले का प्राप्त किया आशीर्वाद

तसलीम आलम / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली

झिंझाना 18 फरवरी। महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बाबा भोले का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कस्बे में सिद्ध पीठ पंचमुखी महादेव शिव मंदिर , भूमिया खेड़ा , मोहन जोहड़ स्थल पर स्थित शिवालय , श्री राम श्याम दुर्गा मंदिर एवं अन्य मोहल्ले में स्थित शिव मंदिरों में शनिवार की प्रातः भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओ की लंबी लाइनें लगी। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विधि विधान से भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर उपवास रखा।

 

 

भोलेनाथ को बेर पसंद है । इसलिए शनिवार को बेर 60 से ₹100 प्रति किलो तक बिक गए। पंचमुखी महादेव मंदिर के महंत वैद्य नरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ एवं पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। जिस कारण महिलाओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद माता पार्वती को श्रंगार भी अर्पण किया। उन्होंने बताया महाशिवरात्रि पर शनिवार की रात में चारों पहर के दौरान रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *