June 9, 2023

उत्तरकाशी : पहाड़ी से गिरने से ग्राम प्रधान व बच्चे की मौत

  • उत्तरकाशी

राजस्व ग्राम पाला मे आज शाम को दो बच्चे आकाश व शिवम साईकिल चलाते हुए खाई में.गिर गये।जिनकी खोजबीन हेतु ग्राम प्रधान रावत एवं अन्य लोग गये।जिसमें कि खोजबीन करते हुए ग्राम प्रधान रावत भी गहरी खाई में गिर गये। मौके पर ही ग्राम प्रधान रावत एवं एक बच्चे शिवम की मृत्यु होने तथा आकाश के घायल होने की पुष्टि हुई है।
ग्राम वासियों द्वारा मौके पर रेस्क्यू किया गया।तथा मृतकों व घायल को भटवाड़ी हास्पीटल मे लाया गया है।चौकी पुलिस व स्थानीय प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
ग्राम पाला राजस्व चेत्र समय सांय 07. 30 लगभग ।।। मृतक भारत सिंह राणा पुत्र तीरथ सिंह राणा उम्र 43वर्ष।
मृतक शिवराज सिंह राणा पुत्र अनिल उम्र 14 वर्ष।
घायल आकाश पुत्र सुनील उम्र 14वर्ष।।
घायल बच्चे 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल मे लाया जा रहा है उक्त सूचना से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया गया है।