March 22, 2023

पहाड़ो मे सीजन की पहली बर्फबारी, सड़को का हाल खराब

सुरेन्द्र अवस्थी/उत्तरकाशी
बसंत ऋतु के साथ बर्फबारी का आगमन भी शुरू हुआ है। आज पहाड़ के विभिन्न चोटियों ओर पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी हुई है। इससे पर्यटकों को और होटल मालिको के चेहरों पर रौनक लौट आयी है। पहाड़ो मैं बर्फ़बारी से विभिन्न सड़के भी बंद हुई थी जिनको धीरे धीरे खोला जा रहा है गंगोत्री राजमार्ग पर 15cm बर्फ पड़ी हैं जिसको हटाने के लिये जेसीबी ओर 65 मजदूर इस कार्य मैं लगे है। राष्ट्रीय राजमार्ग 94 पर राड़ी मैं भी यही हाल है। यह लगभग आधा से 1 फ़ीट बर्फ गिरी है। जिससे परिवहन को सुचारू होने मे 2 घण्टे का समय लग ko सकता है। इस तरह लंबगांव-उत्तरकाशी मोटर मार्ग भी बंद है।
बदस्तूर सभी पहाड़ी सड़को का यही हाल है। सभी सड़को को खोले जाने का कार्य प्रगति पर है। पर इस ऋतु की पहली बर्फबारी से स्थानीय लोगों के चेहरे पर मुस्कान है