उत्तरकाशी : गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर बाजार में प्रदर्शन
- INDIA 121 उत्तरकाशी
अखिल भारतीय गौ क्रांति ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग की गई है। इसको लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ पूरे बाजार से लेकर कलक्ट्रेट परिसर तक प्रदर्शन भी किया गया। वहीं गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए आगामी 28 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल जन आंदोलन भी किया जाएगा।
सोमवार को अखिल भारतीय गौ क्रांति मंच के सदस्य क्रांति के दूत संत,व्यास गोपाल मणि के नेतृत्व में पंजाब सिंध क्षेत्र में एकत्रित हुए। इसके बाद एक विशाल जन आंदोलन के रूप में मुख्य बाजार से लेकर कलक्ट्रेट परिसर तक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गौ भक्तों ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग शासन-प्रशासन से की। कहा गया कि भारतीय संस्कृति की मूल आधार शक्ति गौ माता है,इस लिए गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाना चाहिए। इस दौरान गौ क्रांति की ओर से डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। जिसमें कि अपनी पांच मांग गौ माता को राष्ट्र माता पद पर सुशोभित करने,गोबर का प्रयोग गैस बनाने व अन्य में,10वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में भारतीय नशल की गाय का दूध उपलब्ध करने,गौ वंश हत्यारों को कठोर दंड,गौ माता के लिए अलग से मंत्रालय की मांग की है।
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष जयेन्द्री राणा,शांति प्रसाद भट्ट,चंद्रशेखर,प्रेम सिंह पंवार,सूरवीर पंवार,नारायण सिंह,गंगा दास,प्रेम सिंह पयाल,शंभू प्रसाद भट्ट तथा सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।