डॉ रणवीर सिंह वर्मा
सनसनी सुराग न्यूज शामली
शामली।उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने एनकाउंटर में 50 हजार रुपये के इनामी रिहान को ढेर कर दिया है। लूट के मामले की जांच को लेकर चल रही चेकिंग के दौरान रिहान से पुलिस का आमना-सामना हो गया। दरअसल, मामला शामली के झिंझाना से कसेरवा रोड की है। यहां पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी थी। इसी दौरान वहां 50 हजार का इनामी बदमाश रिहान आया। पुलिस के जमावड़े को देखकर रिहान ने भागने का प्रयास किया। एनकाउंटर शुरू हो गया। मुठभेड़ में रिहान ढेर कर दिया। रिहान पर गाजियाबाद, हरियाणा, दिल्ली, बागपत 90 से अधिक केस दर्ज हैं। रिहान के पास से अवैध हथियार के साथ लूट का मोबाइल, कैश, अंगूठी बरामद किया गया है।
