April 1, 2023

उत्तरकाशी : RTO से टैक्सी चालक परेशान, टैक्सी यूनियन ने की जिला हड़ताल

  • उत्तरकाशी

टैक्सी मैक्सी यूनियन के लोगों ने एआरटीओ पर बेवजाह चालान करने का आरोप लगाया।
जिसको लेकर यूनियन के वाहन चालक मंगलवार दोपहर तक हड़ताल पर रहे।
इस कारण यातायात बाधित रहने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को जनपदीय महासंघ टैक्सी,मैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तरकाशी के आहवाहन पर काशी विश्वनाथ जीप मैक्स सूमो वैलफियर ऐसोसिएशन भटवाड़ी रोड़, जयकाशी विश्वनाथ टैक्सी यूनियन एसोसिएशन ज्ञानसू, तथा हरि आदर्श यूनियन जोशियाड़ा, चिन्यालीसौड़ के यूनियन के वाहन चालक सुबह से ही हड़ताल पर रहे। वाहन चालकों ने कहा कि एआरटीओ उत्तरकाशी की ओर से उनको को आये दिन अनावश्यक रूप से चालान कर परेशान किया जा रहा है। जिस कारण उनको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीँ ब्रमखाल में भी हड़ताल रही।
अपर जिलाधिकारी पीएलशाह एवं एआरटीओ कुलवंत सिंह चौहान के साथ वार्ता की ओर अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। जिस पर अपर जिलाधिकारी पीएल शाह ने नियमानुसार कार्यवाही करने तथा अन्य समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।