April 1, 2023

उत्त्तरकाशी : अगर अबकी बार भाजपा आई तप आगे चुनाव होंगे या नहीं इसका कोई भरोशा नही : सचिन पायलट

  • उत्त्तरकाशी

उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पहली बार उत्तरकाशी पहुंचे सचिन पायलट का पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण ने गंगा जल देकर स्वागत किया। सचिन ने जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस के टिहरी लोकसभा प्रत्याशी प्रीतम सिंह के लिए जनता से वोट मागे ।

पायलेट ने भाजपा की सरकार को झूठे वादे जुमलेबाजी और हिंदू मुस्लिम को लड़ाने की सरकार बताया और प्रधानमंत्री मोदी की भाजपा सरकार पर कई सवाल खड़े। उन्होंने कहा कि भारत में उद्योगों की स्थिति ठप हुई है नौजवान बेरोजगार है।

भाजपा की सरकार में महंगाई चरम सीमा पर बढ़ा गई है उन्होंने भाजपा की सरकार को तानाशाह बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार इस देश में लोकतंत्र का गला घोटने का काम कर रही है अगर भाजपा सत्ता में आई तो इस देश में आगे चुनाव होगा या नहीं यह बड़ा सवाल होगा।