March 22, 2023

उत्तरकाशी : हादसों को निमंत्रण देती शहर में बनी सड़कें और नालियां

  • उत्तरकाशी

चुनाव तब लड़ना नेता जी पहले शहर की सड़कें तो ठीक कर दो। यह हम नहीं यह बात स्थानीय व्यापारी और आम व्यक्ति कह रहे हैं। जनपद मुख्यालय के मुख्य बाजार और लिंक मार्गों की बात करें तो यह सड़कें नहीं बल्कि पूरे नगर छेत्र में गड्ढे नजर आ रहे हैं।
वही नगर छेत्र में एक भी नाली का चेम्बर ऐसा नहीं है। जो की बड़े हादसों को न्योता न दे रहे हैं। नगर छेत्र की बात करें तो काली कमली बाजार शहर के सबसे व्यस्त बाजरो में से एक है। यहाँ पर गत एक साल से सड़क के टूटे हुए चेम्बर की अभी गक किसी ने सुध नहीं ली है।
वहीमुख्य बाजार की सड़के भी गड्डो में तब्दील हो चुकी है। साथ ही गोफियारा बस्ती को जाने वाला लिंक मार्ग की मरमत कब हुई थी यह मोहले के स्थानीय निवासियों को भी याद नहीं है। जबकि इस मार्ग पर जल निगम सहित गंगा प्रदुषण सहित कई मुख्य कार्यालय है। साथ ही चढाई होने के कारण इस मार्ग पर हमेशा दुर्घटना को न्योता दे रहा है।
शायद आजकल नगरपालिका के सभी विकासपुरुष नेता अपने चुनावी समीकरण भिड़ाने के चक्कर में शहर का विकास भूल गए है। अब स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव आते ही इन्ही सड़कों पर राजनीति होगी। लेकिन इनकी सुध ही शायद ही कभी कोई लेगा।