March 25, 2023

सड़क पर गुलदार के शव को देखकर लोगो में हड़कंप

टीम india121.in न्यूज़/उत्तरकाशी
आज देश की प्रमुख समस्या यह है कि जंगली जीवो ओर मानव के बीच संघर्ष जिस से पारिस्थितिकी तंत्र को बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। आज हम बात कर राष्ट्रीय राजमार्ग 108 मार्ग से लगे गोनाग-खुरमोला मोटर मार्ग की जहाँ पर सड़क किनारे एक गुलदार का शव सुबह सुबह ग्रमीणों द्वारा देखा गया। जिसके बाद उन्होंने वन विभाग की टीम को जानकारी दी। वैन विभाग की टीम ने जानकारी दी कि संघर्ष के कारण ही गुलदार की मौत हुई। यह घटना डुंडा तहसील के ब्रह्मखाल क्षेत्र की है।