April 1, 2023

अल्मोड़ा : जिला प्रशासन व नगरपालिका ने चलाया विशेष सफाई अभियान

  • अल्मोड़ा

जिला प्रशासन व नगरपालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत आज नगर पालिका क्षेत्र के मुरलीमनोहर वार्ड के आफिसर कालोनी में समस्त विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रातः 6.00 बजे से 08.00 बजे तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान में नगरपालिका अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के अलावा वार्ड सभासद और विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान वार्ड के अनेक स्थानों में सफाई अभियान चलाया गया। इन स्थानों में स्वच्छता अभियान के तहत पालिका के कूडा वाहनों के द्वारा कूड़ा एवं मिटटी, मलुवा, घास तथा कांच आदि को हटाया गया और सफाई की गयी।

इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने भी इस सफाई अभियान में विभिन्न स्थानों से कूड़ा आदि उठाकर सहयोग किया। उन्होनें इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को सहभागिता करने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि सभी लोगों को सफाई के इस अभियान में भागीदारी करनी चाहिए तभी यह सफल हो पायेगा। लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं।
इस विशेष सफाई अभियान में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल, जिला विकास अधिकारी के0के0 पंत, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, सभासद दीप्ति सोनकर, सचिन टम्टा, विजय पाण्डे, हेम तिवारी, दीपा शाह, मनोज जोशी, जिला आबकारी अधिकारी दर्गेश्वर त्रिपाठी, कार्यवाहक अधिकाशी अधिकारी नगर पालिका शिखा आर्या, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 दीपांकर डेनियल, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह के अलावा विभिन्न अधिकारी कर्मचारी व नगपालिका आदि विभागों के लोग उपस्थित रहे।