April 1, 2023

उत्तरकाशी : दीपावली मेले में ढोल सागर प्रतियोगिता में साल्ड टीम ने मारी बाजी

  • उत्तरकाशी

विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित सैनिक दीपावली मेले में ढोल सागर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भाग्यानदास एवं पार्टी साल्ड की टीम रही। जिन्हें कि 41 सौ रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वहीं इससे पूर्व बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से रामलीला मैदान में छह दिवसीय सैनिक दीपावली मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें कि बुधवार को ढोल सागर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान ढोल वादकों ने ढोलों की विभिन्न थापों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया।
ढोल सागर प्रतियोगिता में जिले की चार टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कि दूसरे स्थान पर हरिलाल एवं टीम भेटियारा जिन्हें 31 सौ तथा तीसरे स्थान पर हुकमदास एवं पार्टी तिलोथ तीसरे स्थान पर रहे जिन्हें 21सौ रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं सैनिक मेले में दूसरी मेहर रेजिमेंड हर्षिल के जवानों की ओर से बैंड डिस्पले दिया गया।
जिसमें जवानों ने तरह-तरह के बैंड धुन के माध्यम से लोगों को थिरकने को मजबूर कर दिया।  इसके बाद सैनिक मेले में जगदेई कला मंच की ओर से गढ़वाली गानों की प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। जिसमें गायक राम सिंह राणा ने बेटी बचाओ पर सुंदर गढ़वाली गानों के साथ दहेज प्रथा पर तंज कसने का काम किया।
जबकि भगवती जगदंबा भवानी आदि गानो की सुंदर प्रस्तुतियां दी गई।
ढोल सागर प्रतियोगिता में जजों की भूमिका अजय नौटियाल, राम सिंह राणा, मोहन सिंह तथा अन्य में मेजर आरएस जमलाल, मुरारी सिंह पोखरियाल आदि मौजूद रहे।