March 25, 2023

उत्तरकाशी : गंगोत्री – यमनोत्री हाइवे बंद, पढ़े जिले में मौसम और सड़कों के हाल..

  • उत्तरकाशी

वर्तमान समय मे जनपद मे गंगोत्री, हर्षिल, भटवाडी, बड़कोट, पुरोला, मोरी, स्यानाचट्टी, जानकीचट्टी, यमुनोत्री, क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही अन्य डुण्डा, चिन्यालीसौड़, क्षेत्रो में बारिश नही हो रही बादल लगे है।
प्रातः 06:00 बजे नदियों का जलस्तर- गेज रिपोर्ट
●- भागीरथी नदी का जलस्तर (तिलोथ पुल)- 1121.55मीटर।
● टोंस नदी का जलस्तर- 1150.52 मीटर।
● यमुना नदी का जलस्तर- 1058.450 मीटर।
02- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान हेल्गुगाड एवं थेरांग के बीच मे तीन स्थान पर मलवा आने से मार्ग अवरुद्ध हैं बीआरओ द्वारा अवगत कराया गया है कि उक्त अवरुद्ध स्थान पर 01 डोजर मशीन, 30 मजदूर के द्वारा मार्ग खोलने हेतु कार्यरत कार्यरत हैं 08:00 बजे तक यातायात हेतु सुचारू होने की सम्भावना हैं।
03- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान डावरकोट के पास दिनांक- 22.07.2018 प्रातः लगभग 06:00 बजे मलवा आने से मार्ग अवरुद्ध हुआ हैं। NH- JE- बड़कोट द्वारा अवगत कराया गया हैं कि उक्त स्थान पर हल्की बारिश हो रही लगातार हल्के पत्थर गिरने के कारण मार्ग सुचारू करने में व्यवधान हो रहा हैं, उक्त स्थान पर 02 जेसीबी, 01 पोकलैंड, 01 डोजर मशीन तैनात हैं। पत्थर रुकने पर कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।
04- विकासनगर- बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग यातायत हेतु सुचारू हैं।
05- चिन्यालीसौड़-सुवाखोली-मसूरी मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।
06- उत्तरकाशी-लम्बगांव मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।