उत्तरकाशी : पढ़ें : जिले में मौसम और सड़कों के हाल
- उत्तरकाशी
वर्तमान समय मे जनपद में यमुनोत्री धाम, तहसील मोरी क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही हैं अन्य गंगोत्री, हर्षिल, जानकीचट्टी, अन्य तहसील क्षेत्रो में बारिश नही हो रही बादल लगे है।
01- भगीरथी नदी का जलस्तर (तिलोथ पुल)- गेज रिपोर्ट- प्रातः-06:00 बजे- 1120.70 मीटर।
02- टोंस नदी गेज रिपोर्ट- प्रातः- 06:00 बजे- 1150.65 मीटर।
01- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान हेल्गुगाड के पास मलवा आने से मार्ग अवरुद्ध हैं। बीआरओ द्वारा उक्त अवरुद्ध मार्ग पर जेसीबी मशीन द्वारा मार्ग को सुचारू करने हेतु कार्यरत हैं। 01 घण्टे में मार्ग सुचारू होने की सम्भावना हैं।
02- यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान डाबरकोट के पास मलवा आने से मार्ग अवरुद्ध हुआ था। जिससे NH- बड़कोट द्वारा उक्त अवरुद्ध मार्ग को 01 जेसीबी, मशीन द्वारा मार्ग को यातायात हेतु सुचारू किया गया हैं।
03- चिन्यालीसौड़-सुवाखोली-मसूर मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।
04- उत्तरकाशी-लम्बगांव मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।