उत्तरकाशी : युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा, कार्यकारणी से निकाले जाने का माँगा जबाब
- INDIA 121 उत्तरकाशी
भारतीय जनता पार्टी की कार्य समिति की बैठक में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जिलाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि गठित नवीन युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का हम पूरी तहर से विरोध करते हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष के मूर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
सोमवार को भाजपा की कार्यसमिति की बैठक कैलाश आश्रम उजेली में आयोजित की जा रही थी। इस दौरान समिति की बैठक शुरू होने से पहले ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा काट दिया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्याक्ष श्याम डोभाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही डोभाल पर आरोप लगाया कि वे कांग्रेस की तरह ही वह भाई भतीजा वादा फैलाने का काम कर हरे हैं। कहा कि पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष को बिना किसी कारणों के ही उनके पद से हटा दिया गया है। जिसका की हम पूरी तहर से विरोध करते हैं। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकार्तओं ने डोभाल के मूर्दा बाद के नारे भी लगाए और कहा कि जिस-जिस समय गंगा घाटी में जिलाध्यक्ष डोभाल के कार्यक्रम होंगे उनका जोरदार विरोध किया जाएगा।
इस दौरान विरोध करने वालों में पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष राणा,कैलाश नेगी,दीपक नेगी,आशीष भट्ट,रजनेश चौहान,राजपाल पंवार,मनोज पंवार सहित अन्य मौजूद रहे।