डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
शामली। आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, जनपद शामली में शामली विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ‘मतदाता जोड़ो अभियान’ के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम दर्ज कराना हम सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभियान को पूरी सक्रियता, समर्पण एवं संगठनात्मक समन्वय के साथ संचालित करें।


इस दौरान अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने, नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने तथा अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने तथा प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचने का संकल्प लिया।
सशक्त लोकतंत्र की मजबूत नींव है—हर पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण।
