डॉ रणवीर सिंह वर्मा सनसनी सुराग न्यूज समाचार
ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर
लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर-8 में पहुंचा, निसंका ने टूर्नामेंट में पहला शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी।

4 नंबर पर उतरे पवन रत्नायके ने पथुम निसांका का भरपूर साथ दिया और श्रीलंका को जीत दिलाकर ही दम लिया।
निसांका ने बेखौफ बल्लेबाजी की और 52 गेंदों पर शतक जड़ दिया। वह 52 गेंदों पर 100 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं पवन रत्नायके ने 6 चौकों की मदद से 15 गेंदों पर 28 रन बनाए।
