डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली,
नगर पालिका परिषद् शामली द्वारा महात्मा गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर चार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें ध्वजा रोहण, भजन व गोष्ठी, महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्र्यापण व श्रमदान का आयोजन किया गया। आज पूरा देश गांधी जयन्ती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के महान विचारों व आजादी में दिए गए उनके योगदान को याद कर रहा है। भारत देश को अंग्रेजो की गुलामी से आजादी दिलानें के लिए गांधी जी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई के लिए बहुत से आन्दोलन किये गये, जिन्होंने अंग्रेजी हुकुमत की कमर तोड़ कर रख दी और उनके साम्राज्य की नींव हिला डाली। सत्य और अहिंसा पर आधारित बापू जी के आंदोलनों से अंग्रेजों की भारत पर पकड़ डीली पडती चली गई और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की लोकप्रियता पूरे विश्व में बढ़ती चली गई।
आज के दिन ही सन् 1904 में उत्तर प्रदेश में जन्में लाल बहादुर शास्त्री जी भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम से लेकर स्वतन्त्र भारत के नेतृत्व तक अपनी सादगी और दृ़ढ़ संकल्प के लिए स्मरण किये जाते है। अल्पायु में ही शास्त्री जी स्वतन्त्रता संग्राम से जुड गए और काशी विद्यापीठ से शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्हें ‘‘शास्त्री’’ की उपाधि मिली जो आगे चलकर उनके नाम का स्थायी हिस्सा बन गयी। 09 जून, 1964 को उन्होंने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली तथा उन्हीं के कार्यकाल मे ंसन् 1965 में भारत-पाकिस्तान का युद्ध हुआ और इसी चुनौती को स्वीकार करते हुए उनक प्रसिद्ध आहवान ‘‘जय जवान-जय किसान’’ चरितार्थ हुआ। उक्त उद्गार नगर पालिका परिषद् शामली में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका शामली के चेयरमैन श्री अरविन्द संगल जी द्वारा व्यक्त किये गये। समारोह में सभी कर्मचारियों को गांधी जयन्ती के अवसर पर सम्बोधित किया गया तथा उपस्थित सभी सभासदों, अतिथियों व कर्मचारियों को गांधी जयन्ती की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए, गांधी जी के आदर्शो से शिक्षा लेकर, जीवन में उस पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका हाॅल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा चेयरमैन अरविन्द संगल व अधिशासी अधिकारी द्वारा महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी गयी। विचार गोष्ठी में अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने कहां कि भारत की जनता सीधीसादी व सरल तरीके से अपना जीवन निर्वाह करने वाली थी। देश में छूआछूत व ऊॅच-नीच की भावना अपने चरम पर व्याप्त थी, इन सभी का फायदा उठाकर अंग्रेजों ने धीरे-धीरे पूरे देश पर अपना प्रभुत्व जमा लिया। गांधी जी ने देश में व्याप्त इन बुराईओं को जड़ से खत्म करने के लिए व अंगे्रजों से भारत को आजादी दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने भारतीय समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी बुराईयों के प्रति आवाज उठायी। वह चाहते थे कि देश में एक ऐसा समाज बने, जिसमें सभी लोगो को बराबरी का दर्जा हासिल हो, क्योंकि सभी को एक ही ईश्वर ने बनाया है तो फिर भेदभाव कैसा है और इस अवसर पर गांधी जी के प्रिय गीत को भी श्रृद्धाभाव के साथ सुनाया गया।
गांधी जयन्ती के अवसर पर चेयरमैन अरविन्द संगल व अधिशासी अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से गांधी पार्क पर महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पालिका के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। गांधी पार्क में राष्ट्रीय किसान इंटर काॅलेज व सत्य नारायण इण्टर काॅलेज शामली के एन0सी0सी0 के केड्सि के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया गया। पार्क में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों एवं एन0सी0सी0 के छात्रों द्वारा ‘‘सफाई अभियान’’ के अन्र्तगत चेयरमैन अरविन्द संगल द्वारा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी और यह वादा किया कि हम इस शपथ को अपनाते हुए, अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसडर प्रदीप संगल व श्रीमती बीना अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी एवं खाद्य एवं सफाई निरीक्षक अनिल सिंह का सराहनीय योगदान रहा। इस असवर पर सभासद प्रमोद जांगिड, सभासद रामनिवास सैनी, सभासद रोबिन गर्ग, नांमित सभासद हरिओम पाठक, श्रीमती संगीता जिन्दल, योगेश गोयल, अनुराग जैन, राहुल गोयल, अवर अभियन्ता सिविल श्रीकांत सिंह राणा, अवर अभियन्ता जलकल हर्षित गर्ग, राजस्व निरीक्षक चन्द्रकिशोर पटेल, लिपिक अनिल शर्मा, प्रदीप बिडला, लक्ष्मण सिंह, सोनू चावला, मदन सिंह, राकेश कुमार, वसीम अहमद, अमित शर्मा, अनिल कुमार, जितेन्द्र चन्द्रा, अरविन्द कुमार, अमित पंवार, वरूण काम्बोज, इकबाल, गंगाराम, जोगेन्द्र, मौ0 शमीम, मंजूर अहमद, आशीष, उपवन, वैभव गोयल, दीपक कुमार, वसीम, साजिद, विकास आदि उपस्थित रहें।
(अनिल कुमार शर्मा)
लिपिक-सामान्य कार्यालय, नगर पालिका शामली।
