डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज शामली
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) श्री मोहित बेनीवाल जी ने आज प्राचीन सिद्धपीठ गुलजारी वाले मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना की।
यह विशेष धार्मिक आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुए रुद्राभिषेक में भगवान शिव से प्रधानमंत्री जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र के विकास हेतु निरंतर ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पूज्य महंत श्री शैलेन्द्र गिरी जी महाराज ने श्री मोहित बेनीवाल जी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। महंत श्री शैलेन्द्र गिरी जी महाराज ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद प्रदान करने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मोहित बेनीवाल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण, किसान सम्मान, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान एवं आत्मनिर्भर भारत के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त एवं आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।
रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना के उपरांत श्री मोहित बेनीवाल जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर केंद्र सरकार के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित संकल्प पत्र प्रबुद्ध नागरिकों को वितरित किए तथा आमजन को सरकार की उपलब्धियों, गरीब कल्याण योजनाओं, किसान हितैषी नीतियों, महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल पंवार, जिला मंत्री राजेश मलिक, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंकित गोयल, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री राहुल जैन, विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, सोनित निर्वाल, अमित बेनिवाल, मोहित पंवार, विवेक प्रेमी, मण्डल अध्यक्ष सतीश धीमान, राजेश मलिक महामंत्री, पारस भारद्वाज, अनित राणा, राजीव शास्त्री, सचिन जैन, रवि कश्यप, अनुराग मेंबर वार्ड पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता जी, वाल्मीकि समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम परचा सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, राष्ट्र की समृद्धि एवं भारत के उज्ज्वल भविष्य की सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ।
कपिल पंवार
मीडिया प्रभारी, भाजपा
