जितेंद्र चौहान / सनसनी सुराग न्यूज शामली
कांधला।
थाना क्षेत्र की जन्नत कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपनी भाभी समेत परिवार के कई अन्य लोगों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र की जन्नत कॉलोनी निवासी रुबीना पुत्री हमीद का आरोप है कि उसकी भाभी आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करती है। आरोप है कि जब उसकी मां इसका विरोध करती हैं तो भाभी अपने परिवार के अन्य लोगों को बुलाकर उनके साथ भी मारपीट कर घर से निकालने की धमकी देती है।पीड़िता का कहना है कि उसने पूर्व में कई बार पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर शुक्रवार को पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
———–

परचून की दुकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व सामान चोरी
रात्रि पुलिस गस्त ना होने से ग्रामीण नाराज
कांधला।
थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में चोरों ने देर रात एक परचून की दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान का ताला तोड़ दिया और अंदर रखी हजारों रुपये की नकदी सहित कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी अरशद उर्फ भूरा गांव में परचून की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। रोजाना की तरह वह रात में दुकान बंद कर अपने घर चले गया था। देर रात चोरो दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे सामान को खंगालते हुए गल्ले में रखी करीब सात हजार रुपये की नकदी, कोल्ड ड्रिंक की दो पेटियां और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।शुक्रवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले से नकदी गायब थी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों मे चोरो की तलाश की।थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
