डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
शामली। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी के शामली में प्रथम आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल जी ने पार्टी कार्यालय पर पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर श्री नवाब सिंह नागर जी का आत्मीय स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ने की। इस अवसर पर जिला प्रभारी विकास अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, तेजेंद्र निर्वाल, मृन्गका सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गोड कश्यप, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर मलिक, पवन तरार, सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल जी ने कहा कि नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों में जुटा है।
मोहित बेनीवाल जी ने अपने संबोधन में कहा, “भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित दल है। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी के नेतृत्व तथा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में हम सभी कार्यकर्ता पूरी शक्ति के साथ जनता के बीच कार्य करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे। संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समर्पित है।”
कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।
