डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
भाजपा किसान मोर्चा की परिचय बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष संजीव मलिक ने पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्वों के प्रति किया मार्गदर्शित
आज जनपद शामली स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा, शामली के जिलाध्यक्ष संजीव मलिक की अध्यक्षता में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव मलिक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त करते हुए संगठन की कार्यपद्धति, किसान मोर्चा की भूमिका एवं जिम्मेदारियों के विषय में विस्तार से मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा भाजपा का एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक अंग है, जिसका उद्देश्य किसानों की समस्याओं को समझना, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा किसानों के बीच संगठन की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करना है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही गांव-गांव तक संगठन को मजबूत बनाने, किसानों से निरंतर संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने तथा अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

बैठक का मुख्य उद्देश्य किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में आपसी समन्वय, संगठनात्मक सक्रियता एवं कार्य के प्रति स्पष्ट दिशा निर्धारित करना रहा।
संगठन की मजबूती, किसानों का सम्मान और किसान हितों की रक्षा ही भाजपा किसान मोर्चा का संकल्प है।
