डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज कांधला जनपद शामली
संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड कांधला इकाई की ओर से नवनियुक्त थाना कांधला प्रभारी बच्चू सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन रोहित गुप्ता उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश युवा इकाई के निवास स्थान पर आयोजित किया गया जिसमें सभी व्यापारियों ने अपने-अपने विचार रखे। थाना अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों को उचित सम्मान और सुरक्षा प्रदान करने का वादा किया।

स्वागत समारोह में व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कंसल, विष्णु प्रकाश अग्रवाल, जियालाल गर्ग, नरेंद्र मित्तल, उत्तर प्रदेश युवा इकाई के उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता, मेहर चंद सिंघल कांधला व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास जैन, रवि जैन, कंवर सेन जैन, सचिन शर्मा, बृज बिहारी मित्तल,दीपक गुप्ता आदि व्यापारी गण मौजूद रहे। सभा का संचालन डॉ विक्रम सैनी ने किया
