डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
शामली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) श्री मोहित बेनीवाल का ग्राम कदरगढ़ आगमन पर ग्राम प्रधान जितेंद्र राणा के नेतृत्व में राजपूत समाज एवं ग्रामवासियों ने फूल-मालाओं एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, नल से जल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अनेक योजनाओं ने ग्रामीण जीवन को सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाना है।

मोहित बेनीवाल ने कहा कि गांवों में बेहतर सड़कें, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, खेलों को बढ़ावा तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहभागिता निभाने तथा सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ग्राम कदरगढ़ सहित पूरे क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

ग्राम प्रधान जितेंद्र राणा ने मोहित बेनीवाल का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है तथा जनता की समस्याओं का निरंतर समाधान हो रहा है।
इस अवसर पर पंकज राणा, पीयूष सैनी, गोविंद सैनी, कपिल पंवार, संजय शर्मा, तुषार कम्बोज, अमित विश्वकर्मा, अंकित गोयल, सोनित निरवाल, संदीप राणा, दीपक राणा सहित राजपूत समाज के गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
