डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान सरायपाली आश्रम में मासिक सत्संग भजन और भंडारे का आयोजन 25 अक्टूबर चौथा रविवार शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु संगत पहुंचे ,रुद्री वेदपाठ से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया और *श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य,मंच संचालन स्वामी दर्शनानंद जी और स्वामी अखिलेशानंद* द्वारा सत्संग प्रबचन हुआ स्वामी जी ने नौ रात्रि शुभ दीपावली और शरद पूर्णिमा की विशेषता बताइ अंत में नमन आरती और भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया भंडारा सेवा स्वाधीन शर्मा जी के परिवार द्वारा किया गया।




विशेष संदेश
सरायपाली आश्रम में हर रविवार को शाम 4 से 6 बजे तक सत्संग भजन किया जाता है और चौथा रविवार को भंडारे का कार्यक्रम किया जाता है।
