डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए MLC मोहित बेनीवाल, मिशन-2027 को लेकर संगठनात्मक मजबूती का संकल्प
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में आज लखनऊ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम में विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सहभागिता की।
बैठक में देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हुए अर्जुन की भाँति लक्ष्य पर एकाग्रचित्त होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटने का संकल्प दिलाया। साथ ही प्रदेश में भाजपा सरकार के पुनर्गठन के पश्चात समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है। वर्ष 2027 का लक्ष्य केवल चुनावी विजय नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए शिखर पर पहुंचाने का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने तथा पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।

मिशन-2027 के लिए संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का विश्वास ही भाजपा की विजय का आधार बनेगा।
#BJP4UP #UPBJPKaryasamiti #Mission2027
