डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
भाजपा जिला कार्यालय शामली में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल रहे मुख्य अतिथि
शामली। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) श्री मोहित बेनीवाल जी ने शामली स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री राहुल पाल जी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मोहित बेनीवाल जी ने पिछड़ा वर्ग के प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में अतुलनीय योगदान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के महत्व पर अपने विचार रखे।

अपने संबोधन में मोहित बेनीवाल जी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन को राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। सरदार पटेल की दूरदर्शिता, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की भावना आज भी देश को एक सूत्र में बांधने का संदेश देती है।


मोहित बेनीवाल जी ने सामाजिक समरसता और समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता को राष्ट्र की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सरदार पटेल के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, आपसी सद्भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित प्रबुद्धजनों से सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री राहुल पाल जी ने सरदार पटेल के जीवन और उनके विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
समारोह में भाजपा पदाधिकारी, पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पिछड़ा वर्ग के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रनिर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
#SardarVallabhbhaiPatel #BJP4UP #Shamli
