डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
मोहित बेनीवाल ने अपनी विधान परिषद निधि से निर्मित मालेंडी से नया गांव तक सड़क का किया लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली विकास की सौगात
पूर्व सैनिक, पत्रकार, खिलाड़ियों व सामाजिक व्यक्तियो को सम्मानित करना हमारा सौभाग्य- विश्वेन्द्र मलैहण्डी
शामली। आज उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल ने अपनी विधान परिषद निधि (MLC निधि) से निर्मित ग्राम मालेंडी से नया गांव तक जाने वाली सड़क का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव कुमार शर्मा ने की, जबकि मंच का सफल संचालन विश्वेंद्र कालिरमण ने किया। इस अवसर पर मोहित बेनीवाल ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं को सुना।
मोहित बेनीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि गांवों का विकास ही विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव है। सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और किसानों की खुशहाली से जुड़ी महत्वपूर्ण आवश्यकता है। मालेंडी से नया गांव तक इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों के साथ-साथ किसानों को भी अपनी कृषि उपज मंडियों तक पहुंचाने और दैनिक आवागमन में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जा रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को कृषि कार्यों के लिए ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गन्ना किसानों के हितों, गन्ना मूल्य भुगतान, सिंचाई सुविधाओं, कृषि आधुनिकीकरण और ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे, ग्रामीण सड़कें, सिंचाई परियोजनाएं और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और उन्हें अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बेहतर सड़क संपर्क भी अत्यंत आवश्यक है।
मोहित बेनीवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और समस्याओं को सुनना तथा उन्हें विकास कार्यों के माध्यम से पूरा करने का प्रयास करना उनका दायित्व है। अपनी विधान परिषद निधि से कराए जा रहे विकास कार्य इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया तभी सार्थक होती है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति और गांव के प्रत्येक परिवार तक पहुंचे। क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
मालेंडी में पूर्व सैनिक, पत्रकार, खिलाड़ियों सामाजिक,व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. योगिन्द्र फोजी, मनोज कुमार फोजी, श्री सहदेव फोजी, रणकुमार फोजी,
पत्रकार, श्रीकवर पाल श्योरान, अनवर असारी , श्री मनजीत सिमालका, अभिषेक श्योरान
सामाजिक व्यक्तियों – श्री अकित पवार, श्री रवि कालीरमन, श्री करतार सिंह, श्री राज कुमार, श्री रिषी पाल सिंह,
स्टेट व नेशनल खिलाड़ी गांव मल्हेंड़ी
श्री लक्ष्य चौधरी S/o श्री प्रविन्द्र कुमार एथलीट (100 मी. व 200 मी. स्टेट व नेशनल विजेता),
श्री शुभम कुमार S/o श्री बिनोद कुमार एथलीट (100 मी. व 200 मी. स्टेट व नेशनल विजेता), श्री दीपक कुमार S/o श्री बाबूराम- वॉलीबाल (स्टेट स्तर), श्री आर्यन श्योराण S/o श्री धर्मेन्द्र कुमार- कबड्डी (स्टेट विजेता)
क्षेत्र के विकास के लिए
मलैहण्डी ग्रामवासियों ने सड़क हेतु अपनी पर्सनल भूमि देकर मिसाल पेश कर इतिहास रचा- विश्वेंद्र मलैहण्डी
पश्चिम उत्तर प्रदेश में जहां किसान एक-एक इंच भूमि के लिए बड़े-बड़े विवाद करते रहते है वही शामली जनपद के मलैहण्डी गाँव के किसानों ने अपनी पर्सनल भूमि में से केवल मलैहण्डी के नागरिको के राहगिरो किसानों, के लिए ही नहीं शामली जनपद के बहुत सारे गांव के राहगिरो के लिए जैसे ‘लपराना, टपराना, टिटोली, नयां गांव पीरखेडा सहित १ दर्जनौ से जियादा गांव
के लिए २ आने जाने का रास्ता आसान कर दिया पहले इस रास्ते से जब एक वाहन जाता था तो दूसरे वाहन बचाने के लिए किसानों को १०० मीटर पीछे रुकना पड़ता था 100-100 मीटर बैक करता या खेत में जिस कारण आए दिन वाहन उतारना पड़ता था विवाद होता रहता था इन महान किसानों ने देश व समाज हित मे ख़ुशी ख़ुशी अपनी अनमोल जमीन के फ्रंट की एक एक फूट जमीन देकर मलैहण्डी गाँव में मिसाल पेश कर इतिहास रचा है जिससे पश्चिम यूपी में ही नहीं पूरे भारत में एक नई राह खुलेगी और अन्य रास्तों के लिए ये ही तरीका अपनाऐगे इस अनमोल महान कार्यों के लिए पूरे क्षेत्र में दानी श्री करतार सिंह, श्री किशन सिंह, श्री मनोज सिंह फोजी S/O श्री करतार सिंह, श्री राजकुमार सिंह, श्री देवेन्द्र सिंह S/O रणधीर सिंह डायरेक्टर (एफ.सी.आई) भारत सरकार, श्री विपुल S/O श्री वीरसैन सिंह, श्री मनोज कुमार S/O श्री मांगेराम जी, श्री विजय कुमार S/O श्री राममेहर सिंह, डॉ ऋषिपाल सिंह, लगातार चर्चा हो रहीं हैं इनके इस पुनः काम के लिए दुआएं और बधाई दे रहे है| चारों तरफ गांव वासी अधिकारी राहगीर प्रशाशन राजनेतिक प्रतिनिधि जिलाधिकारी सहित सभी नागरिक मिसाल दे रहे है।

आयोजक श्री विश्वेन्द्र मलैहण्डी ने कहा समास मलैहणी वासी सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर देशसेवा व समाज सेवा करने कोअपना धर्म मानते है
कार्यक्रम में भाजपा मोर्चों से नीतू, राजीव शास्त्री, शिव कुमार शर्मा, ग्राम प्रधान उत्तम, जब्बार राणा, बंटी चौधरी, सहदेव मुखिया, जयराज प्रधान,
क्रिशन सरंपच, सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति नरेश तहंबेदार, नीरज, सुमित, नरेंद्र प्रधान, इंद्रपाल सिंह, सत्येंद्र चिकारा, कंवरपाल, अनुज कश्यप, अनुकूल गिरी, आशीष जायसवाल एवं राजा उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने अपनी विधान परिषद निधि से सड़क निर्माण कराने के लिए मोहित बेनीवाल का आभार व्यक्त किया।
