डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
डॉ. कपिल पंवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी
संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और जनसेवा के कार्यों को मिला सम्मान
शामली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ओबीसी मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की घोषित सूची में शामली के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी डॉ. कपिल पंवार को क्षेत्रीय मंत्री, ओबीसी मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अमित विश्वकर्मा को पुन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया
इस नई जिम्मेदारी पर डॉ. कपिल पंवार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल, पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर तथा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील भाटी के प्रति विशेष आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

डॉ. कपिल पंवार लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों, मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर विश्वास व्यक्त किया गया कि डॉ. कपिल पंवार पश्चिम उत्तर प्रदेश में ओबीसी समाज के बीच संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज के सभी वर्गों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन के प्रति विश्वास, समर्पण और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर है। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय जनसंपर्क से ओबीसी मोर्चा को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।
भारतीय जनता पार्टी के समस्त नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने डॉ. कपिल पंवार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय राजनीतिक भविष्य की कामना की।
संगठन सर्वोपरि, जनसेवा हमारा संकल्प!
#BJP #OBCMorcha #WestUP #KapilPanwar #BJPShamli
